नारायणपुर। प्रखंड के भवानीपुर बन्नी टोल में प्रदीप सिंह के दरवाजे पर सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। वृंदावन से आये अभयानंद अभिषेक स्वामीजी महाराज ने बताया कि भवानीपुर गांव से 251 महिला और कन्याएं कलश लेकर बलहा गंगा घाट पर जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार से कथा की शुरुआत होगी। सोमवार को कलश को लेकर वृंदावन से आए पंडित ने संकल्प कराया। मौके पर भवानीपुर गांव के अमरेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।













