नारायणपुर । प्रखंड के जयपुर चूहर पश्चिम वार्ड नंबर दो के वार्ड सदस्य नित्यानंद यादव का पुत्र आदित्य उर्फ सोनू को कटिहार सोनपुर मेमू स्पेशल ट्रेन 03367 की चपेट में आकर घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजन बिट्टू कुमार ने बताया कि दुर्गा मंदिर से पूजा करके काली मंदिर जाने के क्रम में पश्चिमी समपार फाटक के पूर्वी छोड़ में रेलवे लाईन क्रास करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है।













