नवगछिया । नव वर्ष पर श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा 33 वां श्याम महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भजन और रासलीला का कार्यक्रम किया गया। नए साल पर पूरा नवगछिया शहर श्याम भक्ति में डूबा रहा। सुबह से ही बाबा की ज्योत लेने के लिए महिला पुरुषों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई थी। किसी ने छप्पन भोग तो किसी ने सवामणि का भोग बाबा को अर्पित किया और नए वर्ष पर बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है, नए साल पर मंदिर खोलो बाबा किस्मत वालों को मिलता है, श्याम तेरा दरबार देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ भजन पर भक्त झूमते रहे। नववर्ष पर नहर परिषद चेयरमेन प्रीति कुमारी ने जाकर श्याम का ज्योत लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव वरुण केजरीवाल, अध्यक्ष रवि सर्राफ, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, अनिल केजरीवाल, मनोज चौधरी, संतोष यादुका, नंदलाल तिवारी, महेश चिरानिया अनिल केजरीवाल, संदीप चिरानिया, शंभू रुंगटा, रुपेश रुंगटा, शिव डोकानिया, मानस चिरानिया, केशव सराफ, गोविंद केडिया आदि सदस्य लगे हुए हैं।














