नवगछिया । 33 वें श्याम महोत्सव के मौके पर श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में महिलाओं ने छप्पन भोग यात्रा निकाली। छप्पन भोग यात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से निकलकर श्याम भजनों पर झूमते हुए बाल भारती स्कूल पोस्ट ऑफिस रोड पहुंची, जहां पर हाथ में थाल लिए महिलाओं ने जीमो जीमो म्हारा श्याम धणी है छप्पन भोग तैयार आदि भजनों से बाबा को भोग लगाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाबा की जोत ले रास करते हुए डांडिया पर श्रद्धालु झूमे। बाबा का फूलों का शृंगार बंगाल के कारीगरों ने किया था। नए साल के आगमन पर रात्रि में भक्त ना होटल जाएंगे ना डिस्को जाएंगे पर खूब झूमे और आतिशबाजी की। केक काटकर नए साल की शुभकामनाएं दीं।
छप्पन भोग यात्रा में रिंपा केडिया, प्रीति चिरानिया, पूजा रुंगटा, प्रियंका केडिया, बबीता केडिया, नीलम केडिया, अंजु रुंगटा, सीमा चौधरी, रितु यादुका, सरूपा केजरीवाल, रिंकी शर्मा, सरिता सर्राफ, संगीता केडिया, रितिका चिरानिया, नीलम केडिया आदि महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में भजन गायक चैतन्य दाधीच जयपुर, निर्मल शर्मा बरेली, अमन परवाना और आयुष मोदी कोलकाता, आनंद खेतान भागलपुर और विनायक डांस ग्रुप कोलकाता बाबा को अपने भजनों से रिझाया।














