Headlines

नवगछिया में हादसा, दो की मौत:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मासूम बच्ची को कुचला

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर शाम तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो के धक्के से ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची सड़क पार कर रही थी तभी तेतरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गयी और मासूम को धक्का मार दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया लेकिन तेज रफ्तार में चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्ची की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी बीरबल मंडल की ढाई वर्षीय पुत्री लाडो के रूप में हुई है। बच्ची छह महीने से सन्त नगर स्थित अपने ननिहाल में नानी के साथ रहती थी। इधर, बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

ट्रेक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत

वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र की बोचाही स्पर संख्या पांच के समीप ट्रैक्टर बैक करने के दौरान गाड़ी पलट गई, चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैदपुर निवासी बंकू पासवान के 52 वर्षीय पुत्र विवेका पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद दल बल के साथ स्थल पर पहुंचे गोपालपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है