NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर : चॉकलेट का लोभ देकर बच्ची को उठाकर ले जा रहा था चोर, पुलिस को देखते ही भागा

भागलपुर में एक मासूम ठगी का शिकार होने से बच गई। 7 वर्षीय बच्ची को एक युवक चॉकलेट का लालच देकर उठा लिया। लेकिन पुलिस की गाड़ी देख युवक बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि मैं अपनी दोस्त के साथ खेल रही थी। एक भैया आए बोले चलो चॉकलेट खरीद देते हैं। फिर मुझे दो डेरी मिल्क दिलवाया और हवाई अड्डे वाली फील्ड में ले जा रहे थे। फिर अचानक छोड़ कर भाग गए। मैं रोने लगी तो एक टोटो वाले अंकल ने पुलिस अंकल के पास पहुंचा दिया।

Whatsapp group Join

दरअसल, घटना शहर के हवाईअड्डा के पास की है। जहां 7 वर्षीय बच्ची अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। बच्ची सुबह सुबह अपनी दोस्त के साथ खेल रही थी। इसी का फायदा उठा कर युवक बच्ची को चुराने के इरादे से बहला फुसला कर ले जा रहा था। लेकिन पुलिस की गाड़ी देख रास्ते में ही छोड़ कर ले गया। बच्ची खुद को अकेली पाकर रोने लगी। बच्ची को रोता देख एक टोटो ड्राइवर ने अपने साथ लेकर तिलकामांझी थाने को सुपर कर दिया। इसके बाद तिलकामांझी थाने ने बच्ची से पूछताछ कर उसके परिजन को फोन लगाया। सूचना मिलने के तुरंत बाद बच्ची के फूफा पहुंचे। लेकिन थाने ने बच्ची के मां और पिता के आने के बाद ही बच्ची को जाने दिया।

इस दौरान बच्ची ने खुद मीडिया को अपनी आप बीती बताई। वही बच्ची के फूफा ने बताया कि बच्ची का अपना घर भी भागलपुर के नाथनगर में ही हैं। लेकिन पढ़ने के लिए मेरे घर पर रहती हैं। यही पास के पीके विद्या निकेतन स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है। सुबह 7 बजे ये गलती से खेलते खेलते बाहर निकल कर भटक गई। अब बच्ची कैसे भटकी ये बात बच्ची ही जानेगी। हमें जब तिलकामांझी थाने से सूचना मिली तो तुरंत पहुंचे है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है