नवगछिया : पान की दुकान से कोरेक्स के साथ दो धराए.. दुकानदार फरार
गुरूवार की देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ टीम के साथ मुर्गिया चौक पर गुमटी में संचालित एक पान की दुकान में ताबड़तोड़ छापामारी की।
जिसके दौरान दुकान से 100 एल एल वाला 16 बोतल कोरेक्स के साथ दुकान पर मौजूद खरीक बाजार निवासी मो. नौशाद एवं चोरहर निवासी विकास कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर दुकानदार भागने में सफल रहा।
यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी की कोरेक्स बिक्री में फरार हुए दुकानदार को सहयोग करने में संलिप्ता पाई गई। जिसके कारण दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

मामले को लेकर फरार दुकानदार खरीक बाजार निवासी लालू मोदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस कारोबार में एक अन्य व्यक्ति का भी नाम है, जो मुख्य कारोबारी है और उसी के द्वारा दुकानदार को कॉरेक्स की आपूर्ति कराई जाती है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

