नवगछिया। मुख्य अभियंता ई. अनिल कुमार न अधीक्षण अभियंता ई शशिकांत सिन्हा के साथ मंगलवार को स्पर संख्या छह एन स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यपालक अभियंता ई दिनेश कुमार व सहायक अभियंता ई सुधाकर सिंह के साथ इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच चल रहे कटाव निरोधी कार्यों व फ्लड फायटिंग कार्य की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि कार्य विलंब से शुरु होने के कारण पचास प्रतिशत कार्य ही हो पाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर व तीन शिफ्टों में कटाव निरोधी कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। लगभग बाईस करोड़ रुपये की लागत से इस्माईलपुर बिंद टोली में कटाव निरोधी कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। गंगा नदी मंगलवार की सुबह 26.06 मीटर पर बह रही है जो न्यूनतम जलस्तर 24.00 मीटर से दो मीटर अधिक है।
संभावित फ्लड फायटिंग कार्य हेतु निर्देश के बावजूद बालू भरी बोरियों का भंडारण नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए 24 घंटे का अन्दर सभी स्परों पर पांच हजार बालू भरी बोरियों का भंडारण करने तथा पचास हजार बोरियों का भंडारण रिजर्व रखने का निर्देश दिया। कहा कि इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध सबसे ज्यादा संवेदनशील है। इसलिए फ्लड फायटिंग कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

