Headlines

भागलपुर : हवाई सेवा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा नागरिक उड्यन मंत्री के नाम ज्ञापन

भागलपुर : हवाई सेवा की मांग को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह 5:30 बजे से धरना स्थल पर लोग जुटने लगे। सर्वसम्मति से निर्णय लेकर नागरिक एवं उड्डयन मंत्री भारत सरकार को एक स्मार पत्र भागलपुर जिला पदाधिकारी के माध्यम से दिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद कोर कमेटी की एक बैठक की गई और डीएम से आग्रह किया गया कि भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति एक सूत्री मांग को पूरा करने के लिए मंत्रालय में आवेदन को अग्रसारित कर दें।

शिष्टमंडल में विनय कुमार सिन्हा, डा. प्रेम रंजन, पवन कुमार साह ,मिथिलेश कुमार, शंभू कुमार सिंह, मनोज सिन्हा ने जिला पदाधिकारी कार्यालय जाकर स्मार पत्र दिया। उसके बाद संतोष साह के नेतृत्व में नारायण मालाकार सहित भागलपुर गायत्री परिवार के लोगों ने आकर होम का आयोजन किया। इस मौके पर जयप्रकाश जयसवाल , सोनू घोष, ललन प्रभात, जयनंदन आचार्य , भगवान यादव अशोक सिंह , अमन, संजय जयसवाल, योगेश यादव, सुबोध मंडल आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है