बिहपुर : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद तस्कर शराब तस्करी से बाज नही आ रहे हैं। बुधवार को एएलटीएफ प्रभारी जयप्रकाश पंडित एवं बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में बिहपुर थानाक्षेत्र के सतियारा एवं नन्हकार गंगा दियारा में अवैध शराब की बरामदगी को लेकर ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को गंगा दियारा में अवैध शराब निर्माण की कोई एक्टिविटी नहीं दिखी। हालांकि पुलिस को सफलता तो नहीं मिली। किसानों के चेहरे पर संतोष का भाव देखा गया। थानाध्यक्ष ने बताया शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर दारोगा रामप्रवेश राम एवं पीएसआई बिट्टू कुमार, कमल आदि मौजूद थे ।
