नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डा ममता कुमारी ने नवगछिया के नगरह निवासी स्मृति सिंह को प्रदेश सह मंत्री के पद पर मनोनीत किया है. मालूम हो कि स्मृति लंबे समय से अभविप में सक्रिय रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वह अभविप में नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की अध्यक्ष और संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुकी है. स्मृति के प्रदेश सह मंत्री बनाये जाने पर राहुल शर्मा, नगर मंत्री विश्वास वैभव, कोमल रात, कृष्ण कुमार, शिवम झा ने बधाई दी है. इधर बिहपुर के जयरामपुर निवासी हैप्पी आनंद को भी अभविप के जिला संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है.
