नवगछिया: दहेज प्रताड़ना के आरोप सास और भैसुर गिरफ्तार.. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
नवगछिया। दहेज प्रताड़ना के आरोप लंबे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा निवासी बमबम यादव एवं उसकी मां दयारानी देवी को पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
हालांकि, इस मामले के मुख्य आरोपी सह पीड़िता के पति कृष्णदेव सिंह यादव पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

