Headlines

नवगछिया : मैरचा में कटाव की रफ्तार को चल रहे तेज हवा के झोके ने और तेज कर दिया

खरीक। कोसी पार लोकमानपुर में बालू टोला के समीप एवं भवनपुरा पंचायत के मैरचा में कटाव की रफ्तार को चल रहे तेज हवा के झोके ने और तेज कर दिया है। जिस कारण बालू टोला में विशुनदेव दास का घर कटकर नदी में समा गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंसस प्रतिनिधि भिखारी यादव ने बताया कि विशुनदेव गांव से कुछ दूर हटकर घर बनाकर रहता था। वहीं बताया गया कि नदी एवं गांव के बीच की दूरी बहुत कम बची है। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

अगर कटाव की रफ्तार में कमी नहीं आएगी तो करीब डेढ़ सौ घरों वाला बालू के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा। वहीं मैरचा में स्थिति भयावह है। यहां 25 प्रतिशत शेष बचा घर कटाव के मुहाने पर है। जिस कारण भयभीत लोग रतजगा कर रहे हैं। वहीं चोरहर में भी कटाव जारी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है