उपमुखिया संघ की बैठक में अध्यक्ष बने पंकज
नारायणपुर – प्रखंड के रामजानकी मंदिर मधुरापुर बाजार के ठाकुरबाडी में सोमवार को विभिन्न पंचायत के उपमुखिया की बैठक संघ की बैठक संपन्न हुआ. जिसमें सवॆसम्मति से उपमुखिया पंकज पोद्दार को अध्यक्ष, गुलशन खातुन को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मधुसुदन शर्मा, सचिव पुनम सिंह को बनाया गया. बैठक के दौरान संघ का विस्तार एवं समस्याओं से जुझने व जनता के बिकास के लिए प्रत्येक पंचायत के उपमुखिया द्वारा प्रतिमाह 25 रूपया दानस्वरूप जमा करने व मासिक बैठक करने का प्रस्ताव हुआ मौके पर मो मुन्ना, मुकेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

