नवगछिया : बिहपुर में 9 कोरोना और नारायणपुर में 12 पॉजिटिव मरीज मिले-Naugachia News

बिहपुर : प्रखंड क्षेत्र से शुक्रवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें हरिओ की 50 वर्षीया महिला, मड़वा की 45 वर्षीया महिला, गौरीपुर की 45 वर्षीया महिला, झंडापुर की 14 वर्षीया लड़की, मिल्की का 19 वर्षीय लड़का व 15 वर्षीया लड़की, बिहपुर का 45 वर्षीय दो पुरुष एवं 35 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सभी के संपर्की का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि 45 लोगों का सैंपल बुधवार को लिया गया था।

Whatsapp group Join

नारायणपुर में 12 कोरोना संक्रमित मिले

नारायणपुर। प्रखंड के बलहा, चकरामी व इस्माइलपुर प्रखंड के 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पीएचसी प्रभारी डॉ. विजेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि सोमवार को 30 व बुधवार को 22 लोगों के सैंपल लिये गये थे। उनमें बलहा के तीन, एक कम्पाउडर, चकरामी के दो व दूसरे प्रखंड इस्माइलपुर के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights