Headlines

नवगछिया : मशहूर चिकित्सक डॉ एपी झा का निधन, देर शाम बटेश्वर गंगा घाट पर किया गया दाह संस्कार-Naugachia News

नवगछिया : नवगछिया के मशहूर चिकित्सक डॉ अरविंद प्रसाद झा उर्फ एपी झा का निधन सोमवार को अल सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 4:15 पर हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक आवास पर पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया. जानकारी मिली है किडॉक्टर झा 85 वर्ष के थे. उनके पड़ोसी मुकेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 50 वर्ष पहले डॉक्टर झा नवगछिया आए थे और यहीं के होकर रह गए. वह मूल रूप से कहलगांव के अनादिपुर के निवासी थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन दिनों में लंबे समय से बीमार चल रहे थे. डॉक्टर झा अपने पीछे दो चिकित्सक पुत्रों डॉक्टर रोमेन कुमार झा और सुमन कुमार झा, तीन पुत्रियां, पत्नी डॉक्टर इरा झा को छोड़ गए हैं. उनके निधन से परिजन गहरे सदमे में हैं. डॉक्टर झा के दो पुत्रों में एक रोमेन कुमार झा अमेरिका में कार्यरत हैं तो सोमेन कुमार नवगछिया मे रह कर ही सेवा दे रहे हैं. देर शाम श्री झा का दाह संस्कार बटेश्वर घाट पर वैदिक विधि विधान से किया गया.

स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की शोक संवेदना

भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि डॉ झा कार चले जाना चिकित्सा और समाजसेवा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है. आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि डॉक्टर झा और उनकी पत्नी डॉ इरा झा ने समाज सेवा की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसे नवगछिया कभी भूल नहीं पाएगा. पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने कहा कि डॉक्टर झा गरीब रोगियों के लिए भगवान थे. रोगी के पास पैसे रहे या ना रहे डॉक्टर झा सेवा भाव से उसका इलाज करते थे.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है