नवगछिया | कदवा ओपी क्षेत्र अंतर्गत आदर्श उच्च विद्यालय कदवा के समीप फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे दो बाइक की टक्कर हाे गई। इस घटना में एक बाइक चालक जख्मी हो गया, जिसकी पहचान बगड़ी टोला कदवा निवासी भूजंगी यादव के पुत्र रवीन कुमार (22) के रूप की गई है। वह कृष्णा धर्म कांटा के समीप अपने बासा से वापस घर आ रहे था। हादसे में उसकी बिना नंबर की बाइक के अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल के मुंह व नाक से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मायागंज अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरा बाइक सवार विकास कहलगांव का बताया जा रहा है। वह बाइक से अपने फूफा बोड़वा टोला निवासी किशनदेव सिंह के यहां जा रहा था।

विकास को भी चोट लगी है, जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सक ने किया। कदवा ओपी प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके से एक बाइक सवार फरार हो गया। दोनों बिना नंबर प्लेट की बाइक है, जिसे जब्त किया गया है।
