गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने खगडा और सौहरा में भोजन की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया. बैसी जहांगीरपुर में तटबंधों का निरक्षण किया. वहां स्थिति नियंत्रण में है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुखे की स्थिति में जहां तटबंध क्षतिग्रस्त है उसके मरम्मती का विधायक ने आश्वासन दिया. नगरह पंचायत के बिंदटोलो गांव पहुंचे जहां के लोग बाढ से प्रभावित हैं. विधायक ने संबंधित विभाग को अविलंब भोजन की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया.

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद सिंह कुशवाहा, नवगछिया नगर अध्यक्ष ज्ञानसक सिंह, जदयू मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार, मुन्ना जायसवाल, जहांगीर पुर बैसी पंचायत के मुखिया संजय मंडल, नगरह पंचायत के मुखिया भरतलाल पासवान, गणेश प्रसाद मंडल व अन्य मौजूद थे.
