पिछले चार-पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से परेशान लोगों को मंगलवार को राहत मिल सकती है। इस दौरान आसमान में भगवान सूरज भी दिखाई देंगे। मौसम विभाग ने दावा किया कि चक्रवात का असर कम हो रहा है और मंगलवार से मौसम साफ रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस माह 173 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई। जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। कई जगहों पर आवागमन बंद हो गया तो कई जगहों पर सड़कें टूट गयीं। बारिश ने लोगों को घर में कैद कर दिया जिसके कारण बाजार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चक्रवात के असर के कारण ही इतनी अधिक बारिश होगी इसका अंदाजा था। हर साल सितंबर माह में बारिश होती है लेकिन इतना अधिक नहीं। सितंबर में 185 मिलीमीटर बारिश की संभावना थी। जो बढ़कर 358 मिलीमीटर हो गयी।
जिले में एक माह में 173 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई। उन्होंने बताया कि आम तौर से सितंबर माह में 40 से 50 मिलीमीटर अधिक बारिश होती है। सोमवार को एक ही दिन में 75 मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
