नवगछिया : गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तेलघी से 132 कार्टन शराब बरामद, कारोबारी फरार-Naugachia News

Crime Reoprts

मंगलवार को थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में राजनीति सिंह के बासा पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इसमें विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों की 132 कार्टून में रखी गई शराब जेएच-04-एल-2027 नंबर की टाटा-407 पर लोड थी। शराब फल और अन्य खाद्य सामग्रियों के कार्टन में छिपा कर पैक की गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप के नेतृत्व में एसआई एस एन मिश्रा, सतीश चंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस उक्त ठिकानों पर धावा बोला, जिसमें पुलिस को यह कामयाबी मिली। पुलिस की गाड़ी आते देख शराब उतार रहे मजदूर व माफिया भाग खड़े हुए।पुलिस ने गाड़ी समेत सभी शराब जब्त ली है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तेलघी पंचायत के उप सरपंच सह तेलघी निवासी रजनीश कुमार सिंह उर्फ डिन्टा, राजनीति सिंह, मिठाई सिंह, गणेश कुमर, छोटू कुमर, बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी मोहन राय, मड़वा के संजय चौधरी, खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी छोटू राय, लिटिल राय व टाटा 407 जेएच 04 एल 2027 के चालक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।