नवगछिया : अनियंत्रित बाइक सवार ने दो साइकिल सवारों को मारा धक्का, पांच लोग जख्मी- Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया| थाना क्षेत्र के नवादा चौक पर अनियंत्रित बाइक सवार की चपेट में दो साइकिल सवार के आ जाने से कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में जहांगीपुर वैसी पंचायत निवासी विभाष दास की पत्नी सुनैना देवी का गर्भपात हो गया। दुर्घटना में यह गंभीर रूप से घायल भी हो गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावे नगरह निवासी पवन सिंह के पुत्र सितम कुमार, धोबिनिया निवासी चंदेश्वरी यादव के पुत्र धीरज कुमार व प्रवेश यादव व महिला के पति विभाष दास घायल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों नवगछिया पुलिस को खबर की। सूचना पर अस्पताल से एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जहां से घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया और उनका इलाज किया गया।

घायलों में महिला व सितम की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धीरज कुमार धोबिनिया से मोटरसाइकिल से नवगछिया आ रहा था। उसके पीछे प्रवेश यादव बैठा हुआ था। दोनों युवक शराब के नशे में थे।