नारायणपुर : प्रखंड के बलहा गांव निवासी कुख्यात अंगराज यादव को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह लगभग आठ बजे एक युवक को समझौता के लिए बुलाकर बासा पावर ग्रिड के पास गोली मारकर जख्मी किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल मधुरापुर बाजार निवासी कुंदन यादव भागलपुर के निजी क्लीनिक में इलाजरत है। अंगराज सहित अन्य चार, पांच के खिलाफ भवानीपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया है।
एएसआई मो. वारिश खां के बयान पर हथियार और खोखा बरामद होने पर प्राथमिकी दर्ज हुआ है। शुक्रवार को गोलीकांड के आरोपी को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया है।

