हाजीपुर में ट्रेन हादसे में नवगछिया के दो घायल, हादसे में जहां चार यात्रियों की मौत -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया – हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड के महनार और सहदोई स्टेशन के बीच तेज रफ्तार से जा रही ट्रेन के नौ डब्बे अचानक पटरी से उतर गए. यह हादसा रविवार के अहले सुबह सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ. इस हादसे में जहां चार यात्रियों की मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायलों में परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी अनिरुद्ध मंडल, प्रमोद ठाकुर दोनों रविवार की रात नवगछिया रेलवे स्टेशन से सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिरुद्ध मंडल ने बताया कि घटना वहां पर 3 बजकर 15 मिनट पर हुआ था. हम दोनों ट्रेन कुछ पीछले बोगी में बैठे हुए थे. अचानक ट्रेन में झटका लगने लगा हम कड़ी पकरकर किसी तरह बाहर आए उसके बाद वहां के प्रशासन की मदद से हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. जिसमें प्रमोद ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई हैं. जिसका इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है.

अनिरुद्ध मंडल ने कहा कि फिर वहां से ट्रेन पकड़कर मानसी रेलवे स्टेशन आए वहां जीआरपी पुलिस को घटना के बारे में बताए. जिसके बाद जीआरपी पुलिस द्वारा नवगछिया के परवत्ता थाना पुलिस को सम्पर्क किया गया. जिसके बाद वहां से परिजन पहुंचे और हमें नवगछिया लाया गया. अनिरुद्ध मंडल ने बताया कि घटना इतना भयानक था कि कुछ दिख ही नहीं रहा था. उन्होंने कहा कि वहां प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला. चारों तरफ चीख पुकार ही सुनाई पड़ रहा था.