नवगछिया : मुरारी चिरानिया का पुत्र अमित कुमार रहस्यमय तरीके से लापता-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : पूर्व पार्षद व राजग के संयोजक व्यवसायी मुरारी चिरानिया का पुत्र अमित कुमार शनिवार को दोपहर बाद से ही रहस्यमय तरीके से लापता है. मुरारी चिरनियां ने इस बाबत नवगछिया थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जानकारी मिली है कि शनिवार को दोपहर बाद अमित घर से बिना बताए निकला और फिर रात में वह वापस घर नहीं आया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमित के एक परिजन ने दावा किया है कि उसे अमित ने फोन किया और उसने कहा कि वह सकुशल है लेकिन मम्मी पापा से वह बात नहीं करेगा. रविवार को देर रात अमित के माता पिता सहित परिजन गहरे सदमे में हैं और किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुरारी चिरानिया के घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया है और अमित को सुरक्षित वापस लाने का दावा भी किया है.