नवगछिया अपडेट : नानी को मारी गोली, बांह में लगकर साथ सोई नतिनी के पेट में जा घुसी -Naugachia News
नारायणपुर प्रखंड के भोजू टोला में शनिवार रात डेढ़ बजे सोए अवस्था में बदमाशों ने नानी-नतिनी को गोली मार कर जख्मी कर दिया। दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां नतिनी की हालत गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया। जख्मी नानी इंदु देवी अौर उसकी नातिन का नाम अांचल कुमारी है। दोनों एक ही गोली से जख्मी हुए हैं।
बदमाशों ने पहले नानी को बांह में गोली मारी, जो हड्डी को भेदते हुए पास में सोए नतिनी के पेट में लग गई। पहले किसी को पता नहीं चला कि अांचल को भी गोली लगी है। लेकिन बाद में पेट से खून निकलता देख उसे भी अहले सुबह मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक्स-रे कराने पर पता चला कि गोली अांचल के पेट में फंसी हुई है।

परिजनों के मुताबिक, अापसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। अांचल मूल रूप से बेलदौर (खगड़िया) के लाल गोल गांव की रहने वाली है अौर उसके पिता का नाम विजय शर्मा है। नारायणपुर के भोजू टोला में उसका ननिहाल है। अांचल भवानीपुर के नागर उच्च विद्यालय पहाड़पुर में नौंवी कक्षा में पढ़ती है।

