Headlines

नवगछिया : मोबाइल पर इस नंबर से फोन आया कि आपके एटीएम में कुछ परेशानी.. करीब २ लाख साफ – Naugachia News

नवगछिया : नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अंजनी कुमार सिंह के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो अलग-अलग खातों से 175000 रुपये की निकासी कर ली गई। इसको लेकर के अंजनी कुमार सिंह ने गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि सुबह लगभग 10:00 बजे सिंह के मोबाइल पर 7710 8928 30 नंबर से फोन आया कि आपके एटीएम में कुछ परेशानी है इसलिए इसका कुछ ओटीपी नंबर आएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसे आप बता दें और ओटीपी बताते ही एटीएम कार्ड एक्टिवेट कर राशि की निकासी होने लगी। जिसमें लगभग 17000 करके 5 बार 39000 करके एक बार एवं 9999 रुपए की निकासी कर ली गई। उन्होंने बताया कि हमने तत्काल एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर में फोन कर दोनों एटीएम कार्ड को लॉक करवाया।

उन्होंने बताया कि लगभग मेरे खाते से पौने दो लाख के आसपास राशि निकाली गई है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के कृषि विभाग से वह सेवानिवृत्त है। उनके पेंशन एवं अन्य तरह के रुपये भी उसी खाते में आते हैं। ऐसे में गोपालपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले को लेकर जानकारी मिली है जांच की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है