Headlines

नवगछिया के युवाओं में जगा जोश, किया हम फिट नवगछिया हिट का आगाज – Naugachia News

नवगछिया : माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इण्डिया अभियान के तहत उनके इन सपने को पुरा करने हेतु रन फाँर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया के सामाजिक संस्था सेवार्थ (सामजिक कार्य संस्था) बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया खेल संघ, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए हाईस्कुल नवगछिया से नवगछिया स्टेशन तक जागरुकता रैली निकाली गई । कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी दयाराम चौधरी एवं प्रवीण भगत ने किया। कार्यक्रम में संयोजक घनश्याम प्रसाद, पंकज कुमार भारती ,डॉ संदीप गुप्ता,डॉ अनंत विक्रम ने लोगों को स्वास्थ के जागरूक रहने का आह्वान किया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवार्थ के अध्यक्ष डाँ संदीप गुप्ता सचिव डाॅ अनंत विक्रम संयुक्त सचिव पुर्षोतम कुमार, ओम प्रकाश सिंह, बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता,सचिव बिष्णु कुमार,उदय गुप्ता’ धर्मेन्द्र कुमार, रणजीत साह विवेकानंद कुमार, अंकित कुमार ,राकेश कुमार बजरंगी,रूपेश साह क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के श्रीधर ,संतोष गुप्ता, राजीव गुप्ता खेल संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स,सुमित कुमार देव, संजय सिंह, अनुराग कुमार बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डीपी सिह, दीपक गुप्ता एवं ताइक्वांडो नवगछिया के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच सह फिजिकल फिटनेस एक्सपर्ट घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक रविवार को फिजिकल फिटनेस के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा,जिसमे फिजिकल फिटनेस व्यायाम दौड़, योगा,साइकिलींग ,फुटबाल खेल का जानकारी निःशुल्क दिया जायेगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है