Headlines

नवगछिया: बीएसएफ जवान का शव पैतृक गांव धरहरा पहुंचा, हुआ अंतिम संस्कार -Naugachia News

नवगछिया: बीएसएफ जवान मुकेश कुमार का शव तिरंगा में लिपटा हुआ उनके गोपालपुर प्रखंड के आदर्श गांव धरहरा पहुंचा। जहाज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान साथ आए जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुखाग्नि पत्नी अंजना भारती ने दी। धरहरा निवासी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र मुकेश कुमार 148 बटालियन बार्डर सिक्युरिटी फोर्स न्यू जलपाईगुड़ी में तैनात थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

25 जुलाई को दिन के दो बजे जवान का निधन हो गया था। उनके साथ आए जवान ने बताया कि गुरुवार को मुकेश कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मकेश ने दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर सम्मान के साथ गांव पहुंचाया गया।

शव के साथ एक पदाधिकारी एवं 19 जवान साथ आए थे। पत्नी बार बार रोते हुए बेहोश हो रही थी। वह विलाप करते हुए रो रही थी कि अब किसके सहारे जीवन कटेगा। बहन पूनम कुमारी रोते हुए कह रही थी कि अब किसे वह राखी बांधेगी। इस मौके पर मुकेश के चाचा कैप्टन घायल सिंह, भाई रुपेश कुमार, व परिवार के अरुण कुमार सिंह, गुरुदयाल सिंह, सत्यनारायण सिंह आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है