इशाकचक थाना क्षेत्र के पासीटोला (विषहरी स्थान) के पास मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए। लोग घर छोड़कर बाहर सड़क पर आए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धुंआ से पूरा इलाका अंधेरे में छा गया था। दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। कबाड़ी गोदाम का मालिक पासी टोला के घंघू चौधरी बताया जा रहा है। आग के कारण भीखनपुर-इशाकचक रोड पर जाम लग गया।

इशाकचक थाने की पुलिस को जाम छुड़ाने में पसीने छूट रहे थे। सुबह करीब चार बजे लगी आग पर पांचे घंटे बाद काबू पाया जा सका। घंघू चौधरी के मुताबिक दस लाख रुपए से अधिक क नुकसान हो गया है। हालांकि इस घटना में जानमाल की छति नहीं हुई है। आग लगने पर गोदाम में सोये मजदूर निकल गए थे।

