भागलपुर : विक्रमशिला पुल पर लगने वाले जाम और दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए कैट आई लगाया जा रहा है। पुल निर्माण विभाग के द्वारा नवगछिया की तरफ से इस पर कम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि तीन दिनों में पूरे पुल पर कैट आई लगा दिया जायेगा। पुल के अलावे दोनों तरफ के पहुंच पथ पर भी यह लाइट लगाया जायेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके साथ ही गाड़ियां पर नियंत्रण रखने के लिए पुल के फुटपाथ पर पुलिस चौकी भी बनाया जा रहा है। दरअसल जिला प्रशासन के निर्देश के बाद पुल निर्माण निगम के द्वारा इस दिशा में काम शुरू हुआ है। वरीय परियोजना पदाधिकारी राम सुरेश राय ने बताया कि कैट आई लग जाने से गाड़ियां एक लेन में चलेगी। साथ ही गाड़ियों की रोशनी से कैट आई देर रात भी चमकता रहेगा।


पहुंच पथ पर भी लगेगापुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि पुल से लेकर डिवाइडर तक यह लगाया जा रहा है। इससे दोनों तरफ से गाड़ियां एक लेन में चलेगी। साथ ही दुर्घटना पर भी काफी हद तक रोक लगेगा। दोनों तरफ से लगा है

पुलिस पोस्टविक्रमशिला पुल पर जाम से निपटने के लिए अब पुल पर दो-दो पुलिस पोस्ट बनाया जा रहा है। जिसमें पुलिस कर्मी की तैनाती होगी। अगर ट्रैफिक पुल पर फंसेगा तो टीम आसानी से उसे हटा पायेगी। साथ ही संबंधित सूचना थाने को भी देगी। ताकि जरूरी पड़ने पर जरूरी कदम उठाया जा सकें

