Headlines

नवगछिया : कलबलिया धार के किनारे शराबियों के अड्डे पर आधी रात को पुलिस ने की छापेमारी -Naugachia News

शराबियों के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार

खरीक: उस्मानपुर-मिरजाफरी के सीमा पर स्थित कलबलिया धार के किनारे स्थित इलाके के शराबियों के अड्डे पर मंगलवार की आधी रात पुलिस छापेमारी की। जहां से पुलिस ने मिरजाफरी नवटोलिया निवासी महंथ दास को नशे में धुत अवस्था में धर-दबोचा। अन्य शराबी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने गिरफ्तार शराबी का मेडिकल जांच कराया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि उक्त स्थल पर रात में शराबियों की जमघट लगती है। उस जगह स्थित केले के खेत में जुआ का अड्डा चलता है। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई।

देसी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

खरीक| मंगलवार की आधी रात पुलिस ने फरीदपुर गांव में छापामारी कर लंबे समय शराब का कारोबार कर रहे दीपक कुमार व ओमप्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से नौ पाउच मसालेदार देसी शराब बरामद किया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया दोनों अपने आवास से कारोबार कर रहे थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है