Headlines

नवगछिया : जगतपुर साहू के करीब देर रात ट्रक व टेंपो की टक्कर में युवक की मौत -Naugachia News

नवगछिया| विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जगतपुर साहू पेट्रोल पंप के करीब बुधवार की देर रात ट्रक व टेंपो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात परबत्ता थाने ले आई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष शिवप्रसाद रामानी ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना में टेंपो बीआर-10-पीए-8115 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। युवक की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है