पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 के खगड़िया-भागलपुर सीमा क्षेत्र सतीशनगर के निकट शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जख्मी की पहचान भागलपुर जिले के तिलकामांझी के सच्चिदानंद पांडेय के बेटे रंजीत कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि युवक भागलपुर की ओर से जा रहा था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उसे रोककर बाइक छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी।.

गोली युवक के कंधे में लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पसराहा पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इधर पसराहा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights