NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया पहुचे IG, NH31 पर अपराधियों के बढ़ते मनोबल को मुंहतोड़ जबाब देने की तैयारी में -Naugachia News

नवगछिया : एनएच-31 पर अपराधियों के बढ़ते मनोबल को मुंहतोड़ जबाब देने की तैयारी पुलिस जिले की पुलिस ने शुरू कर दी है। एनएच-31 पर आपराधिक घटना न हो इसको लेकर पुलिस ने नई रणनीति बनाई है। आईजी विनोद कुमार शुक्रवार को नवगछिया पहुंचे।

Whatsapp group Join

जहां उन्होंने पुलिस जिले बढ़ रहे अपराध और विधि व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एनएच के किनारे के सभी थानाें के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एक रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपराधियों की गिरफ्तारी कर अपराध पर लगाम लगाएं, वरना घटना होने पर कार्रवाई होगी। थानेदार एनएच पर हो रही लूट की घटनाओं को गंभीरता से लें। इससे निपटने के लिए आईजी ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सबसे पहले वह एसपी कार्यालय में नवगछिया, रंगरा, परबत्ता व गोपालपुर इस्माइलपुर थाने के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह भवानीपुर ओपी में भवानीपुर, खरीक, बिहपुर व झंडापुर थाने की पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आईजी ने सभी थानाें की अलग-अलग कांड वार समीक्षा की। समीक्षा में कुछ कमियां पाई गईं, जिसे उन्होंने तत्काल दूर कर कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस जिले के सभी थानां के थानाध्यक्ष व सर्किल के इंस्पेक्टर मौजूद थे।

भवानीपुर ओपी में अब स्थापित होगा पुलिस पिकेट, जगह चिह्नित :

एसपी निधि रानी ने बताया कि एनएच-31 पर प्रभावी गश्ती हो, इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मिले हैं। इसके मुताबिक पुलिस जिले में एनएच-31 पर दो जगह पर पुलिस पिकेट की स्थापना की जाएगी। रंगरा चौक के पास एनएच के किनारे एक पुलिस पिकेट की स्थापना कर दी गई है। जहां पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बालों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह पुलिस पिकेट कार्यरत भी हो गया है।

दूसरा पुलिस पिकेट भवानीपुर ओपी में खोला जाना है। इसको लेकर भी जगह चिह्नित कर ली गई है। एक सप्ताह के अंदर वहां भी पुलिस पिकेट की स्थापना कर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। थानाध्यक्षों को एनएच पर नियमित गश्ती और वाहनों की सघन जांच, विधि व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। थाना क्षेत्रों के जो भी अपराधी फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी व जो अपराधी जमानत पर हैं उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
नवगछिया एसपी कार्यालय में विधि व्यवस्था की समीक्षा करते आईजी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है