नवगछिया : खादी भंडार नवगछिया के प्रांगण में कृष्ण चेतना परिषद भागलपुर इकाई की बैठक विधान परिषद (शिक्षक) के प्रत्याशी नितेश कुमार यादव की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में कृष्ण चेतना परिषद के माध्यम से यादव जाती की राजनीतिक भागीदारी यथा विधान परिषद, विधानसभा, लोकसभा में टिकट की भागीदारी पर प्रकाश डाला गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंच संचालन पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता नीरज यादव ने किया. नीरज कुमार ने यादव जाती के बीच सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील किया और कहा कि पटना में पढ़ने वाले यादव जाती के लड़कों को मुफ्त में कोचिंग की व्यवस्था संगठन द्वारा किया जाएगा.

बैठक में शिक्षक राज कुमार यादव, दीनबंधु यादव, अनिल यादव, सियाराम यादव, बागेश यादव, प्रवेश यादव, पंकज यादव, मनीष यादव, विनोद यादव आदि ने सभा को संबोधित किया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights