नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में नो परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा के प्रथम दिन दोनो पालियों में हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुई. बुधवार को अनुमंडल के सभी नो परीक्षा केंद्र पर कुल 4212 में 4120 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी. जबकि कुल 92 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. नो परीक्षा केंद्रो में सात केंद्र पर छात्राएं व दो केंद्र पर छात्र परीक्षा दी. सात केंद्रो पर प्रथम पाली में 2993 में 2932 छात्राओं ने परीक्षा दी. 61 छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रही. द्वितीय पाली में 3137 में 3053 छात्राओ ने परीक्षा दी. कुल 84 छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रही. वहीं दो केंद्रो पर प्रथम पाली में 1219 में 1188 छात्र ने परीक्षा दी एवं कुल 31 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!द्वितीय पाली में 1055 में 1043 छात्र ने परीक्षा दी कुल 12 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे. छात्राओं के परीक्षा केंद्र बालभारती विद्यालय में प्रथम पाली में 359 में 356 ने परीक्षा दी 3 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 380 में 375 ने परीक्षा दी 5 अनुपस्थित रहे. बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में प्रथम पाली में 522 में 513 ने परीक्षा दी 9 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 497 में 493 ने परीक्षा दी कुल 4 अनुपस्थित रहे. नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 679 में 672 ने परीक्षा दी कुल 7 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 645 में 627 ने परीक्षा दी कुल 18 अनुपस्थित रहे. रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 449 में 440 ने परीक्षा दी कुल 9 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 395 में 368 ने परीक्षा दी कुल 27 अनुपस्थित रहे.

प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल नवगछिया में प्रथम पाली में 212 में 207 ने परीक्षा दी कुल 5 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 306 में 305 ने परीक्षा दी कुल 01 अनुपस्थित रहे. लालजी मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर में प्रथम पाली में 355 में 350 ने परीक्षा दी कुल 5 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 383 में 374 ने परीक्षा दी कुल 9 अनुपस्थित रहे. सावित्री पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में 417 में 394 ने परीक्षा दी कुल 23 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 531 में 511 ने परीक्षा दी कुल 20 अनुपस्थित रहे. जबकि जीबी कॉलेज नवगछिया में प्रथम पाली में 638 में 610 ने परीक्षा दी कुल 28 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 602 में 597 ने परीक्षा दी कुल 5 अनुपस्थित रहे. मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में 581 में 578 ने परीक्षा दी कुल 03 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 453 में 446 ने परीक्षा दी कुल 7 अनुपस्थित रहे.
,, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, जांच के बाद परीक्षार्थियों का लिया गया प्रवेश
मैट्रिक की परीक्षा को लेकर नवगछिया अनुमंडल में बनाए गए सभी नो परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल प्रशासन स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ साथ स्टेटिक एवं एक वरिय स्टेटिक दंडाधिकारी व छात्र-छात्राओं के जांच के लिए प्रतिनियुक्त महिला पर्यवेक्षिका, सेविका व सहायक एवं किसान सलाहकार परीक्षा केंद्र पर ससमय उपस्थित हो गए थे. शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षा आरंभ हो गई थी. इससे पूर्व परीक्षा केंद्र के गेट खोलने लके बाद परीक्षार्थियों को कतारबध्द कर उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश लिया गया. इस दौरान प्रेवश द्वारा के पास बने जांच घर मे परीक्षार्थियों का सघन जांच की गई. जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया. परीक्षा में जूता मोजा पहन कर आए परीक्षार्थियों का जूता मोजा जहां पर जांच किया जा रहा था वहीं पर खुलवा दिया गया.
,, आठ बजे तक परीक्षा केंद्रो पर पहुंच गए थे परीक्षार्थी
मैट्रिक परीक्षा को लेकर नवगछिया के सभी नो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के प्रथम दिन 8 बजे सुबह परीक्षार्थी के साथ अभिभावक परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के अभिभावक गेट पर चिपकाए गए सीट चार्ट में अपने बच्चों को के क्रमांक को देख रहे. क्रमांक व कमरे को देखने के बाद अभिभावकों ने अपने अपने परीक्षार्थियों को किस कमरे में बैठकर परीक्षा देनी है की जानकारी दे रहे थे.

