NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर जाम छुड़ाने के दौरान पुलिस ने मारी लाठी, हुआ बबाल और सड़क जाम -Naugachia News

नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर सोमवार को ट्रक चालको ने जाम कर जाम कर बवाल काटा. ट्रक चालकों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया था. इस दौरान करीब एक घंटे तक पुल पहुच पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा. ट्रक चालकों ने बताया कि उनका ट्रक पहुच पथ पर किनारे में खड़ी थी. इसी दौरान पुलिस आई और लाठी से पीटने लगी. विरोध करने पर गाली गलौज करने लगी.

Whatsapp group Join

जिसको लेकर ट्रक चालकों ने पहुच पथ को जाम कर दिया. ट्रक चालकों द्वारा पहुच पथ जाम कर दिए जाने की सूचना पर परबत्ता थानाध्यक्ष नवनिश कुमार मौके पर पहुचे. जहां उन्होंने ट्रक चालकों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराकर गाड़ी को आगे बढ़वाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुल पहुच पथ पर सोमवार को जाम लगी हुई थी.

जाम को हटाने के लिए पुलिस पदाधिकारी लगे हुए थे. जाम पर नियंत्रण पाने को लेकर पुलिस ट्रक चकलों को साइड करा रहे थे. ट्रक को साइड कराने के दौरान एक लाठी चालक को लग गया. इसके बाद सभी चालक पुलिस पदाधिकारी के साथ बकझक करने लगे और सड़क को जाम कर दिया. चालको को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया गया.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है