NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया बाजार में संदेहास्पद स्थिति में महिला ने की हत्या

,, फैली सनसनी, सुसाइडल नोट में पड़ोसियों को मौत के लिए बताया जिम्मेदार

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG-20160521-WA0005

,, अकबरनगर निवासी मृतका के भाई सूरज कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी,

,, सुसाइडल नोट पर भी संदेह, पुलिस को है पोस्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार

,, थानाध्यक्ष ने कहा मामला आत्महत्या का लेकिन आरोप संदिग्ध, पुलिस कर रही है जांच

नवगछिया : नवगछिया बाजार के बिषहरी स्थान के पास ओम लाहड़ी की पत्नी लक्ष्मी देवी 24 के संदेहास्पद आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है.

  1. घटना दिन के ग्यारह बजे जगजाहिर हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों की सहायता से छत से झूल रहे मृत शरीर को नीचे उतारा. फिर आवश्यक छान बीन के बाद पुलिस शव को थाने पर ले कर गयी. वहां शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. देर शाम तक शव परिजनों को सुर्पुद कर दिया गया था. घटना की बाबत मृतका लक्ष्मी देवी के भाई भागलपुर के अकबरनगर निवासी सूरज कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें पड़ोसियों चचेरे सास ससुर व उनके परिवार के सदस्य सुनील लाहड़ी उर्फ करुण लाहड़ी, मुन्नी देवी, शिवम व कोमल को आरोपित किया है. सूरज का कहना है कि पड़ोसियों ने जमीन विवाद के कारण लक्ष्मी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया. पहले भी आरोपी लक्ष्मी के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास कर चुके हैं. जिसकी प्राथमिकी नवगछिया महिला थाने में दर्ज करायी गयी थी. मामले में पुलिस को लक्ष्मी का कथित सुसाइडलनोट की फोटो कॉपी लक्ष्मी के ससुर राममाधव लाहड़ी ने दिया गया है. सुसाइडल नोट में भी लक्ष्मी ने अपने पड़ोसियों को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है. जिसमें लक्ष्मी ने कहा है कि सुबह आरोपियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने का प्रयास किया और उसे एक कमरे में बंद करके पीटा भी. कथित सुसाइडल नोट में इस बात का जिक्र है कि उसने इसी घटना के बाद आहत हो कर आत्महत्या कर ली. कथित सुसाइडल नोट में लक्ष्मी ने एक विडीयो का भी जिक्र किया है जो पुलिस को प्राप्त नहीं हो पाया है. हालांकि घटना की तह में चरचा कुछ और है. यह बात सामने आयी है कि लक्ष्मी का अक्सर अपने पति और घर के सदस्यों से झगड़ा होता था. मामले की तह में अवैध संबंध की भी आशंका है. लक्ष्मी ने मृत्यु से पूर्व अपने मायके फोन भी किया था लेकिन मायके वालोंने फोन रिसीव नहीं किया था. लक्ष्मी अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गयी है. पुलिस मान रही है कि मामला आत्महत्या का है. लेकिन आरोपसंदेहास्पद है. नवगछिया के थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि घटनाकी प्राथमिकी दर्ज कर छान बीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिर्पोट काइंतजार है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है