नवगछिया : कदवा बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर 28 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार-Naugachia News
नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर बुधवार को कदवा पुलिस ने 28 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है इस दौरान कदवा पुलिस ने एक टेंपो को भी जब्त किया है.
कदवा ओपी प्रभारी बालकृष्ण राय ने बताया कि गिरफ्तार हुए लोगों में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के खरंवा निवासी कुमोद कुमार सिंह एवं पंकज सिंह शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार हुए शराब तस्कर टेंपो से शराब को लेकर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि दोनों ने मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के खोपरिया गांव से महुआ शराब को टेंपो पर लोड किया था.

जिसे लेकर वह पसराहा जा रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. शराब बरामदगी के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

