डीपीओ ने किया दर्जनों विद्यालयों का औंचक निरीक्षण….शिक्षकों में हडकंप-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर – सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ विरेन्द्र कुमार ने दर्जनों विद्यालयों का औंचक निरीक्षण किया. जिसमें विद्यालयों की व्यवस्था की खुली पोल. दर्जनों शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों से बिना किसी सूचना के गायब मिले.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय मालपुर, प्रा विद्यालय नवटोलिया, जगदम्बा कन्या मध्य विद्यालय गोपालपुर, मध्य विद्यालय सैदपुर, प्रा विद्यालय सैदपुर हरिजन टोला, राजकीय बुनियादी विद्यालय तिनटंगा करारी सहित अन्य कई विद्यालयों का निरीक्षण किया

प्रखंड मुख्यालय स्थित इन्टस्तरीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के परिसर में संचालित बालिका छात्रावास व बीआरसी का निरीक्षण किया. डीपीओ के औंचक निरीक्षण से शिक्षकों में हडकंप मच गया .