NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरों ने उड़ाये एक लाख बीस हजार रुपये

IMG-20160519-WA0001

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरों ने उड़ाये एक लाख बीस हजार रुपये

नवगछिया : नवगछिया स्टेशन रोड के ग्रामीण बैंक के पास अज्ञात अपराधियों के कटिहार जिले के फलका मोहजान निवासी किसान मिथिलेश कुमार मंडल की मोटरसाइकिल में रखे एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी उड़ा ली है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने मामले की छान बीन की है. घटना की बाबत किसान मिथिलेश ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिथिलेश मंडल अपने बहनोई पगड्डी घाट रुपौली पूर्णिया निवासी प्रताप मंडल के साथ नवगछिया के एचडीएफसी बैंक से चेक के माध्यम से दो लाख बीस हजार रुपये की नकदी निकासी की थी. मिथिलेश के अनुसार उसने कुर्सेला के मक्का व्यवसायी कैलाश भगत और अखिलेश जयसवाल के यहां मक्का बेचा था. इस एवज में उन्हें एचडीएफसी बैंक का चेक दिया गया था. मिथिलेश का कहना है कि वे रकम की निकासी कर उन्होंने रकम को

मोटरसाइकिल की एक लाख बीस हजार रुपये डिक्की में रख लिया और एक लाख रुपये पाकेट में रख लिया. फिर नवगछिया स्टेशन रोड ग्रामीण बैंक के पास गये और

वहां एक मोबाइल के दुकान से मोबाइल की बैटरी खरीद करने के लिए मोटरसाइकिल

लगा कर दुकान में गये. मोबाइल की बैटरी खरीद कर जैसे ही बाइक के पास आये

और डिक्की चेक किया तो रकम गायब था. इसके बाद उनके स्तर से को सूचना दी

गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की आवश्यक छान बीन की

है. पुलिस ने मोबाइल दुकानदार, एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक और बैंक का

सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. हालांकि सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है