NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया अनुमंडल के कई सड़क जर्जर, एसडीओ ने मरम्मत का दिया निर्देश -Naugachia News

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुश्रवण समिति के सभी सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में जनप्रतिनिधियों राशन-किरासन के संबंध में बताया कि राशन की राशन का वितरण किया जा रहा है. अनुश्रवण समिति के सदस्य ने बताया कि अनुमंडल के गोपालपुर सुकटिया बाजार जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है.

Whatsapp group Join

जबकि रंगरा तीनटेंगा सड़क पर भी जलजमाव की स्थिति बनी रहती है और सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं. अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने जर्जर सड़क की मरम्मती की दिशा में पहल किए जाने का प्रस्ताव एसडीओ को दिया. एसडीओ ने मौके पर पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी को जर्जर सड़क मरम्मत निर्देश दिया.

मौके पर एसडीओ ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों शत-प्रतिशत दुकानों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया. बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि अनुश्रवण समिति के सदस्यों को बताया कि जिन लोगों का राशन कार्ड पूर्व में बना हुआ था. अगर उनका राशन कार्ड खो गया या नष्ट हो गया.

वैसे लाभुक नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं. बैठक में जिला परिषद सदस्य गौरव राय, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अशोक दादा, बिहपुर सीओ रत्नलाल, कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है