NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर से बिहपुर आ रही ऑटो पलटने से महिला की मौत थाने में लोगों ने किया हंगामा -Naugachia News

बिहपुर : भागलपुर से बिहपुर आ रहो एक ऑटो शुक्रवार की देर शाम गौरीपुर के समीप 14 नंबर सड़क पर पलट गया. उसपर सवार बिहपुर मध्य पंचायत के नयाटोला गौरीपुर की नुरगी खातून (49 वर्ष) की मौत हो गयी. हादसे में उसके गंभीर रूप से घायल होने पर वहां जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. बिहपुर पुलिस ने उसे पीएचसी भेजा.

Whatsapp group Join

वहीं उसकी पहचान हुई. वह प्राथमिक विद्यालय राइनटोला विक्रमपुर में रसोइया थी. पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. परिजन उसे भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद ऑटो का चालक फरार हो गया. पुलिस ने गौरीपुर से आॅटो जब्त कर थाना लाया.

शनिवार की सुबह गांव से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मृतका के आश्रित को सरकारी मुआवजा देने और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेकर थाना पहुंच गये. थानाध्यक्ष ने आवेदन लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछियाा भेज दिया. इधर मुखिया रवींद्र यादव ने कबीर अंत्येष्टि योजना मद से मृतका के पति यूसुफ राइन को थाना परिसर में ही तीन हजार रुपये की नकद सहायता दी. मृतका काफी गरीब थी. उसका पति कोलकाता में मजदूरी करता है. उसे तीन पुत्र व दो पुत्री है. थाने में मुखिया रवींद्र यादव, पूर्व मुखिया मोइन राइन, वर्तमान सरपंच प्रमोद सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनोज महतो, अधिवक्ता राजकिशोर पोद्दार, राजद नेता अलख निरंजन पासवान आदि ने लोगों को समझा कर शांत कराया और सीओ से मुआवजे को लेकर फोन से बात की.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है