NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

15 अगस्त को Flipkart लॉन्च करेगा ये शानदार स्कीम, यूजर्स को मिलेगा बहुत फायदा

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर नई मेंबरशिप स्कीम ‘फ्लिपकार्ट प्लस’ लॉन्च करने जा रही है। इसके तहत ग्राहकों को लॉयल्टी प्वाइंट्स दिए जाएंगे। इसका इस्तेमाल यूजर्स फ्री डिलिवरी और बड़े पैमाने पर छूट जैसी सुविधाओं के लिए कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट ने इस नए प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए बाजार की सभी बड़ी इंटरनेट कंपनियों के साथ समझौता किया है। माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट ने यह कदम अमेजन प्राइम को सीधे टक्कर देने के लिए उठाया है।

Whatsapp group Join

सदस्यता शुल्क नहीं 

‘फ्लिपकार्ट प्लस’ का सदस्य बनने के लिए ग्राहकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। नए मेंबरशिप प्रोग्राम के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और इसमें रिवार्ड्स की एक बड़ी रेंज भी मिलेगी।

अमेजन प्राइम के लिए देने होते हैं पैसे 

अमेजन प्राइम अपने ग्राहकों से इसके लिए सालाना 999 रुपये या फिर 129 रुपये माह लेता है। इसमें ग्राहकों को समाना बुक करने वाले दिन ही डिलिवरी का ऑप्शन दिया जाता है। इसके साथ अमेजन का प्राइम म्यूजिक और वीडियो मुफ्त होती है। साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

साझेदारों को होगा फायदा 

कंपनी ने यह भी बताया कि अधिकांश ई- कॉमर्स कंपनियां इस तरह की स्कीम सिर्फ ग्राहकों के लिए लाती हैं लेकिन फ्लिपकार्ट इस प्रोग्राम को अपने साझेदारों के लिए भी उपलब्ध कराएगा।

नई सदस्यता लेने वाले ग्राहकों को लाभ 

-फ्लिपकार्ट पर करोड़ों उत्पादों की नि: शुल्क डिलिवरी होगी।
– बिग बिलियन डेज, बिल शॉपिंग डेज जैसे सेल में ग्राहकों को सेल शुरू होने से पहले ही शॉपिंग करने का मौका मिलेगा।
-समानों की जल्द डिलिवरी होगी
-कस्टमर केयर की सुविधा को तुरंत उपलब्ध होगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है