नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव के मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना के स्कार्पियो पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी किए जाने की सूचना है. अंधेरे की वजह से अपराधी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए. मुखिया ने बताया कि देर रात में अपने गिट्टी बालू के प्लांट पर थे. उनका वाहन करीब 10 फीट की दूरी पर था. एका एक आ धमके अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!” अपराधियों ने मुखिया के स्कारपिओ पर चलाई दो गोली
” पहुंचे एसडीपीओ कि मामले की छानबीन
अपराधियों द्वारा चलाई गयी गोली में एक गोली स्कार्पियो के दाहिने साइड और एक गोली गाड़ी के बोनट पर जा लगी. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूर जब मौके पर पहुंचे तो अपराधी भाग गए. मुखिया ने कहा वे अपने वाहन में नहीं थे और गोलीबारी होने के बाद भी वे छिप कर ही रहे, इसी कारण उनकी जान बच पायी. मुखिया का कहना है कि निश्चित रूप से हमलावर उनकी हत्या करने के फिराक में आए थे.

मुखिया ने कहा कि पहले भी उन्होंने पुलिस को आगाह किया है कि उन्हें अपराधियों द्वारा बार-बार जान मारने की धमकी दी जा रही है. पूर्व में उन्हें सुरक्षा के नाम पर दो गार्ड भी पुलिस ने मुहैया कराया था. लेकिन करीब 1 वर्ष पहले उनका कार्ड भी हटा लिया गया. मुखिया ने कहा कि अपराधी उनकी जान कभी भी ले सकते हैं.
इसके लिए उन्होंने कई बार पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को लिखित आवेदन भी दिया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, रंगरा सहायक थाना के थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है.
कहते हैं एसडीपीओ
नवगछिया एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि अपराधियों ने खाली गाड़ी पर गोली चलाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
