नारायणपुर । प्रखंड के बालहा गांव के तीन लोगों और उनके दो और सहयोगी ने गुरुवार के रात्रि एक हथियार खरीदा। सूत्रों के अनुसार तीन बाइक पर कुल छः युवक बलहा के पठान टोला में रात्रि के दस बजे के लगभग दस राउंड फायरिंग कर ग्रामीणों के बीच दहशत पैदा करने के ख्याल से फायरिंग की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शक के अधार पर पूछताछ के लिए मनीष कुमार व विक्की कुमार को उठाकर थाना लाया गया है।एएसआई मुकेश कुमार सिंह के बयान पर तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
