नवगछिया: रंगरा में अनियंत्रित ट्रक ने दो ट्रकों को मारी टक्कर,ड्राइवर समेत चार घायल

NEWS

नवगछिया। गरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर शुक्रवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों कोसे टकरा गई। दुर्घटना में ट्रक के चालक और खलासी समेत कुल चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना में संतोष यादव (28) पिता रामस्वरूप यादव, खड़गपुर मुंगेर, सुजीत कुमार (18) पिता रौशन यादव, लक्ष्मीपुर,जमुई, मोहम्मद साजिद अंसारी (26),मोहम्मद सरफुद्दीन और मो. साबिर पिता मो कासिम दोनो घर पालाजोडी देवघर घायल हो गए। वहां सुबह सुबह आर्मी को तैयारी करनेवाले छात्र दौर लगा रहे थे। उन्होंने जब ट्रक के भीतर इन लोगों को फंसा देखा तो घायलों को ट्रक से बाहर निकाला।

घटना के बाद सूचना मिलते ही रंगरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रंगरा में ले जाया गया। जहां उन सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद चारों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले पर मौजूद ढाबे के दुकानदार संतोष ने बताया कि आज सुबह सुबह ये घटना हुई है। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। हमलोग ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस पहुंची थीं और सभी को इलाज के लिए ले गई है।

वहीं इस मामले पर रंगरा ओपी के एएसआई ललन कुमार ने बताया कि फिलहाल चारो का इलाज चल रहा है। जहां चारों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। रंगरा गोपालपुर टक्कर मारने वाले चालक पर प्रथमिकि दर्ज की गई।