नाथनगर थाना क्षेत्र के मिर्गियासचक मसकंद बरारीपुर में शुक्रवार रात लगभग नौ बजे शराब पीने से मना करने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फिर पथराव शुरू हो गया। घटना में एक जवान सहित कई लोग घायल हो गये। रुक-रुककर पथराव होता रहा। स्थानीय लोगों व प्रशासनिक मुश्तैदी से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने से बच गया। हालांकि देर रात तक तनाव बना हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोगों ने बताया कि मिर्गियासचक में तीन लोग एक नाश्ते की दुकान पर शराब पी रहे थे। उन्हें वहां शराब पीने से मना किया गया। वहीं पर मौजूद गजेंद्र उर्फ घोलटन तांती ने भी उनलोगों को वहां पर शराब पीने से मना किया। इससे वे तीनों भड़क गये और लोहे के रॉड से घोलटन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। उसके बाद माहौल बिगड़ गया। एक पक्ष के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर आ गये। एक पक्ष के लोगों को आक्रोशित देख दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

पहुंचे आईजी, डीएम और एसएसपी: रात साढ़े 11 बजे प्रभारी जोनल आईजी पीके श्रीवास्तव, डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने घूम-घूमकर लोगों को समझाने की कोशिश की। देर रात तीनों अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक भी की। दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों से अपने-अपने पक्ष के लोगों को समझाने और उन्हें नियंत्रित रखने को कहा गया।
