भागलपुर : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान युवतियों ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, फाइन लगा

भागलपुर / पटना

भागलपुर पुलिस द्वारा जगह-जगह सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार  करीब आठ बजे कोतवाली पुलिस द्वारा खलीफाबाग चौक पर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवतियों को जब पुलिस ने रोककर जांच करनी चाही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। पहले तो पुलिस द्वारा दिए गए इशारे पर रुकी नहीं फिर गाड़ी जांच कराने से मना करने लगीं। इस बीच जब पुलिस ने सख्ती दिखायी तो फिर जाकर मानीं।

45 मिनट तक चले हंगामे के बाद वरीय पदाधिकारी को मौके पर पहुंचना पड़ा। वरीय अधिकारियों ने युवतियों को शांत कराया फिर फाइन कटवा कर उन्हें जाने दिया गया।