नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी के पास कोसी नदी से बरामद महिला के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है. महिला की पहचान कदवा ओपी क्षेत्र के कदवा प्रतापनगर निवासी नारद सिंह की पुत्री कविता देवी के रूप में की गई है. मालूम हो कि चार दिन पूर्व बाबा विशु राउत पुल के पास महिला का शव देखा गया था. महिला का शव नदी में बहता देख स्थानीय लोगों ने नवगछिया एसपी निधि रानी को सूचना दी थी. एसपी के निर्देश पर नवगछिया पुलिस ने शव को बरामद किया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!-प्रताप नगर की है महिला
– पुलिस ने अनुसंधान के दौरान की पहचान
– पुलिस ने छानबीन की शुरू, संदेह के घेर में है परिजन
महिला की हत्या गला दबाकर एवं गला काटकर की गई थी. महिला के गले पर कटे का गहरा घाव था. शव के पोस्टमार्टम के बाद घटना के संबंध में चौकीदार के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. नवगछिया थानाध्यक्ष ने सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस अनुसंधान के दौरान महिला के शव की पहचान हो पाई है. महिला कई दिनों से लापता थी. महिला के लापता होने के बाद बाद किसी के द्वारा खोजबीन नहीं की गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के पीछे जो भी रहस्य है स्पष्ट नहीं है. पुलिस जल्द ही मामले को दूध का दूध पानी का पानी करेगी.

– दो वर्ष पूर्व महिला की हुई थी शादी पति से हो गया था संबंध विच्छेद
मृतक महिला की शादी दो वर्ष पूर्व नवगछिया श्रीपुर में हुई थी. लेकिन पति से उसका संबंध विच्छेद हो चुका था. महिला के पति ने दूसरी शादी गोपालपुर थाना के कालिंदी नगर कालूचक में कर ली थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में महिला द्वारा केस किया गया था मामले में महिला का पति जेल में है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के साथ जो भी घटना हुई है. वह उनके नई हर में ही हुई है. पुलिस इसका पता लगा रही है.
– महिला की मौत को लेकर तरह तरह के चर्चे
महिला के शव की पहचान के बाद कोसी पार कदवा दियारा पंचायत में महिला की मौत को लेकर तरह-तरह के चर्चे भी सामने आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि महिला के साथ जो भी घटना हुई है एक सप्ताह पूर्व ही घटित हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की थी. आत्महत्या के बाद पुलिस के डर से घर वालों ने शव को कोसी नदी में फेंक दिया था.
महिल ने अगर आत्महत्या की थी तो उसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान कहां से आया. वहीं बात यह भी सामने आ रही है कि महिला का किसी के साथ प्रेम प्रसंग भी था. प्रेम प्रसंग को लेकर ही शादी के बाद ही संबंध विच्छेद हो गया था. वहीं महिला का प्रेम प्रसंग का विरोध घर वालों द्वारा किया जाता था.

